कल गरजेंगे हरियाणा रोडवेज कर्मी

By: Jun 27th, 2019 12:01 am

मनोहर लाल खट्टर सरकार से उठाई जाएगी किलोमीटर स्कीम रद्द करने की मांग

पंचकूला -हरियाणा रोडवेज वर्कर्ज यूनियन के चुनावों में राजेश बेरला चंडीगढ़ डिपो के प्रधान व बलबीर जाखड़ सचिव बनाए गए। चुनाव के बाद संगठन ने हुंकार भरते हुए कहा कि रोडवेज कर्मचारियों के दमन के खिलाफ व किलोमीटर स्कीम रद्द करने की मांग को लेकर 28 जून को सभी डिपूओं में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। हरियाणा रोडवेज वर्कर्ज यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ चंडीगढ़ डिपो कमेटी का द्विवार्षिक चुनाव सर्व सम्मति से संपन्न हुआ। इस मौके पर राजेश बेरला को प्रधान, हरि कृष्ण को चेयरमैन,  सत्यपाल को वरिष्ठ उप प्रधान, जयदीप, रणबीर सिंह व बिजेंद्र सिंह को उप प्रधान, बलबीर जाखड़ को सचिव बिजेंद्र सिंह को कशियर, राजेश कुमार को सह कशियर, सुनील कुमार सह सचिव नीरज कुमार ऑडिटर, सुखविंदर सिंह व बलराज सैणी संगठन सचिव, राजेश सांगवान कार्यालय सचिव, राजेंद्र सिंह प्रचार सचिव, संदीप कुमार प्रेस सचिव, अजय कल्शन कानूनी सलाहकार, कृष्ण कुमार को सलाहकार चुना गया है। हरियाणा रोड़वेज वर्कर्ज यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष इंद्र सिंह बधाना व महासचिव सरबत सिंह पूनिया ने चुने गए पदाधिकारियों को यूनियन के सविंधान अनुसार कर्मचारियों व विभाग हित में सभी आंदोलनों में बढ़-चढ़ कर भाग लेने की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर कर्मचारियों को संबोधित करते हुए राज्य प्रधान इंद्र सिंह बधाना व महासचिव सरबत सिंह पूनिया ने कहा कि हरियाणा सरकार विभाग का निजीकरण करके पूंजीपतियों के हवाले करने पर तुली हुई है। उन्होंने कहा कि रोडवेज कर्मचारियों का तीन वर्ष का बोनस बकाया है, उन्होंने रोडवेज कर्मचारियों को पांच हजार रुपए जोखिम भत्ता देने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, 7800 खाली पदों पर पक्की भर्ती करने, जनवरी 2016 से एचआरए लागू करने व खाली पड़े प्रोमोशनल पदों पर प्रमोशन करने  की मांग की। डिपो प्रधान राजेश ने कहा कि जल्द ही कर्मियो की समस्याओं का मांग पत्र महाप्रबंधक को सौंपा जाएगा।                       


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App