कांगड़ा-हमीरपुर में बलात्कार

By: Jun 14th, 2019 12:01 am

फतेहपुर में नाबालिगा की अस्मत लूटी, आरोपी धरा

फतेहपुर – पुलिस थाना फतेहपुर के अंतर्गत एक नाबालिग युवती से बलात्कार का मामला सामने आया है। वहीं पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर तुरंत कार्रवाई करते हुए  आरोपी को उसके घर के समीप ही दबोच लिया है। इस संबंध में आगामी कार्रवाई कर रही है। पुलिस के अनुसार फतेहुपर की एक नाबालिगा ने शिकायत दर्ज कारवाई है कि जवाली के हरनोटा क्षेत्र के एक युवक ने उसे शारीरिक संबंध बनाए हैं। कुछ दिन पहले हरनोटा का ट्रैक्टर चालक जतिंद्र उर्फ काका (25) पुत्र बलबान सिंह उसे बहला-फुसला जालंधर ले गया था, जहां उसने उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। दूसरे दिन सुबह वह उसे फतेहपुर के समीप छोड़ गया। शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को उसके घर के समीप दबोच लिया। उपमंडल पुलिस अधिकारी ज्ञान चंद ठाकुर ने बताया कि आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

शादी का झांसा देकर लूटी आबरू, जांच में जुटी पुलिर्स

हमीरपुर – महिला पुलिस थाना हमीरपुर में महिला ने दुराचार का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस थाना में आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार हमीरपुर जिला की एक युवती से मंडी जिला के युवक ने दुराचार किया है। युवक तहसील सरकाघाट के एक गांव से है। यह किसी कंपनी में काम करता था। इस दौरान उसने युवती से दोस्ती बढ़ाई। बाद में इससे शादी करने की बात कही। शादी का झांसा देकर इसने तीन बार युवती के साथ अलग-अलग जगहों पर दुराचार को अंजाम दिया। दुष्कर्म करने के उसने शादी से मना कर दिया। गुरुवार को पीडि़ता ने महिला पुलिस थाना हमीरपुर में दुराचार का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। इसकी पुष्टि पुलिस अधीक्षक हमीरपुर अर्जित सेन ठाकुर ने की है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App