कांग्रेस चुनाव हारी है, हिम्मत नहीं

रामपुर बुशहर—ब्लॉक कांग्रेस रामपुर की मासिक बैठक का आयोजन शुक्रवार को किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान मेहता ने की। बैठक में विधानसभा क्षेत्र के विधायक नंद लाल भी मुख्य रूप से मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक नंद लाल ने कहा कि चुनाव में जीत-हार एक सिक्के के दो पहलू हैं। प्रदेश के लोगों के जनमत का कांग्रेस पूरा सम्मान करती है। कांग्रेस चुनाव हारी है, हिम्मत नहीं। प्रदेश भाजपा को चुनाव परिणामों से अति उत्साहित होने की आवश्यकता नही है। कांग्रेस हमेशा ही लोगों के बीच रहती है। कांग्रेस ने कभी सत्ता के लिए लड़ाई नहीं लड़ी। एक लंबे समय तक कांग्रेस को देश की सेवा करने का लोगों ने मौका दिया। भले ही आज कांग्रेस देश का चुनाव हारी है पर वो अपने दायित्वों से न तो पहले कभी पीछे हटी है और न आगे हटेगी। साथ ही विधायक नंद लाल ने रामपुर में ठप पड़े विकास कार्यों पर खेद प्रकट करते हुए कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार द्वारा विकास कार्यों के लिए स्वीकृत राशि को वर्तमान सरकार खर्च नही कर पा रही है। अब प्रदेश में बैठी भाजपा सरकार बदले की भावना से काम कर रही है। जबकि उन्हें चाहिए कि आम जनता के हितों को देखते हुए ही प्रदेश में विकासात्मक कायांर्े को अंजाम दें। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष विजय कनैन, उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल, प्रवक्ता धु्रव शर्मा, महेंद्र खूंद, जेएल डमालू, बहादुर सिंह मेहता, बहादुर सिंह भलूनी, महासचिव देश रतन शर्मा, खेल चंद नेगी, त्रिलोक भलूनी, पुज्य देव शर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सत्य भूषण, युवा कांग्रेस अध्यक्ष जसवीर ठाकुर, अनुसूचित जाति अध्यक्ष चुन्नी लाल, राजेंद्र श्याम, पार्षद पंकज शर्मा, विशेषर लाल, ग्राम पंचायत प्रधान डंसा पदमा, पंचायत उपाध्यक्ष गौरा विनोद मेहता, पंचायत प्रधान देवठी इंदु बाला, पंचायत प्रधान मझोली टिप्पर सीमा, पंचायत उपप्रधान बड़ाच ललित भैक, ज्योति लाल मेहता, सुदेश कायथ, सतपाल मेहता, वसंत राम, ब्रिजेश बिष्ट, हर्ष शर्मा, कमल चाई, कलम सिंह, राजीव ठाकुर व कांग्रेस के अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।