कारोबारियों को एकजुट कर लाएंगे मंच पर

By: Jun 3rd, 2019 12:05 am

बिलासपुर—व्यापारियों को एकजुट करने और समस्याओं के समाधान को लेकर अब संयुक्त व्यापार मंडल बिलासपुर 14 जुलाई को बड़े स्तर का अधिवेशन आयोजित कर रहा है। प्रदेश व्यापार मंडल और जिला बिलासपुर प्रशासन की ओर से संबद्धता मिलने के बाद अब शहर के तमाम व्यापारियों की सदस्यता कर एकजुट करने का निर्णय लिया गया है और सभी से आह्वान भी किया गया है कि जल्द से जल्द सदस्यता प्राप्त कर लें, ताकि आगामी समय में व्यापारियों के कल्याण को लेकर किए जाने कार्यों की रूपरेखा तैयार की जा सके। रविवार को यहां श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर में संयुक्त व्यापार मंडल बिलासपुर की बैठक प्रधान स्वतंत्र सांख्यान की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में संयुक्त व्यापार मंडल की एक वर्ष की कार्यकारिणी पर चर्चा की गई। गहन चर्चा के बाद व्यापार मंडल के अब तक कार्यों पर समस्त व्यापारियों ने संतोष व्यक्त किया। व्यापार मंडल के प्रधान स्वतंत्र सांख्यान ने बताया कि बैठक में समस्त व्यापारियों की समस्याओं पर भी चर्चा की गई। इस मामले में प्रधान स्वतंत्र सांख्यान ने संज्ञान लेते हुए जल्द ही सदर हलके के विधायक सुभाष ठाकुर से बात करने पर बल दिया और अन्य समस्याओं के बारे में शीघ्र ही व्यापार मंडल का शिष्टमंडल प्रशासन ने मुलाकात करेगा। इस मौके पर कार्यकारी प्रधान नरेंद्र पंडित, महासचिव हुसैन अली, सचिव रशिम महाजन, नगीन चंद, प्रेस सचिव संदीप नड्डा, कोषाध्यक्ष जगदीश कटोच, इंद्र राज, महावीर प्रसाद, इंद्र जीत, भूपेश, रमेश कुमार, ज्योति, नरेश कुमार, अभिनाश कपूर, अरुण कुमार, नरेंद्र गुप्ता, नरेश, राजकुमार, सुनील शर्मा व विशेष आमंत्रित सदस्य हिमाचल प्रदेश व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष महिपाल सांख्यान सहित अन्य मौजूद रहे।

राज्य मंत्री बनने पर अनुराग ठाकुर को दी बधाई

बैठक में व्यापार मंडल ने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग ठाकुर को भारत सरकार में वित्त राज्य मंत्री बनने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इस ऊंचे औहदे पर पहुंचने से हिमाचल प्रदेश का गौरव बढ़ा है। इसके लिए व्यापार मंडल ने अनुराग ठाकुर को बधाई दी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App