कुफरी स्कूल में सजी पेंटिंग प्रतियोगिता

By: Jun 6th, 2019 12:02 am

शिमला -राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुफरी में बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर इको क्लब मोनाल ने विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया। सर्वप्रथम स्कूल प्रधानाचार्य शशि किरण शर्मा द्वारा पौधा रोपित किया गया। साथ ही सभी शिक्षकों और बच्चों ने पर्यावरण की रक्षा के लिए जागरूकता रैली निकाली। रैली स्कूल परिसर से शुरू होकर चिनी बंगला तक निकाली गई। इस अवसर पर बच्चों को कुफरी चिडि़याघर का भ्रमण कराया गया। रैली में स्कूल के 150 विद्यार्थियों व सभी शिक्षकों ने भाग लिया। मध्यान भोजन उपरांत इको क्लब द्वारा पेंटिंग,भाषण व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने पर्यावरण सरंक्षण पर अपने-अपने विचार भाषण व चित्रों के माध्यम से व्यक्त किए और पर्यावरण सरंक्षण पर जोर दिया। अंत में स्कूल प्रधानाचार्य द्वारा पर्यावरण दिवस के महत्व पर प्रकाश  डाला गया। साथ ही सभी को पौधे लगाने के लिए प्रेरित  किया गया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App