कुष्ठ रोग के लक्षणों पर बांटी जानकारी

By: Jun 30th, 2019 12:10 am

 तीसा। स्वास्थ्य विभाग के तीसा खंड की ओर से शनिवार को मुख्यालय में कुष्ठ रोग निवारण कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में चर्म रोग विशेषज्ञ डा. दिलबाग सिंह ने लोगों को कुष्ठ रोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कुष्ठ रोग के लक्षणों के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि कुष्ठ रोग से पीडित मरीज का उपचार सरकारी स्वास्थ्य संस्थान में निःशुल्क होता है। कैंप के दौरान 88 लोगों की जांच कर दवाइयां भी वितरित की गई। इस मौके पर डा. रीना, डा. तरुण, फीमेल हैल्थ वर्कर शंकुतला व हरिंद्र भी मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App