कृषि विज्ञान केंद्र चंबा को अवार्ड

By: Jun 6th, 2019 12:07 am

चंबा –जलवायु परिवर्तन को ध्यान में रखते हुए कृषि प्रधान एवं मेहनती जिला चंबा मंे कृषि के क्षेत्र मंे नया आयाम स्थापित करने को लेकर कृषि विज्ञान केंद्र चंबा (सरू) को सम्मान मिला है। खेती के सरंक्षण सहित चंबा के हार्ड सहित समतल एरिया में कृषि को उंचाईयों तक ले जाने पर संस्थान के वैज्ञानिकों ने अवार्ड पाया है। इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चर रिसर्च द्वारा राष्ट्रीय जलवायु समुतथान कृषि में नवप्रवर्तन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सराहनीय कार्य के लिए कृषि विज्ञान केंद्र चंबा को बेस्ट अवार्ड प्रदान किया गया है। यह अवार्ड सामान्य कृषि प्रसार नई दिल्ली के उप निदेशक डॉ. एके सिंह ने कृषि विज्ञान केंद्र चंबा के वैज्ञानिक डॉ केहर सिंह ठाकुर को हैदराबाद में आयोजित एक समारोह में प्रदान किया। मौजूदा समय मंे देश में 121 कृषि विज्ञान केंद्र कार्यरत हैं। इन सब मं कृषि विज्ञान केंद्र चंबा को यह अवार्ड संरक्षित खेती में सराहनीय कार्य करने व लोगों की आय बढ़ाने के लिए किए गए दक्ष प्रयासों के लिए प्रदान किया गया है। कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से खेती सरंक्षण के साथ किसानों की आय बढ़ाने को लेकर किए गए प्रयासों को राष्ट्र स्तर पर सराहना हुई है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App