कृषि सिंचाई के लिए 896 करोड़ की परियोजनाएं

By: Jun 13th, 2019 12:01 am

शिमला – हिमाचल प्रदेश में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना से इस साल 896 करोड़ की परियोजनाएं प्रस्तावित हैं। इससे कृषि क्षेत्र का विस्तार कर खेतों को सिंचाई सुविधा से जोड़ा जाएगा। वर्ष 2019-20 के लिए प्रस्तावित इन परियोजनाओं के लिए 806 करोड़ केंद्र सरकार प्रदान करेगी। इसके अलावा 90 करोड़ हिमाचल सरकार वहन करेगी। केंद्र सरकार से ये परियोजनाएं 90ः10 के रूप में अनुमोदन के लिए प्रस्तुत की गई हैं। प्रत्येक वर्ष की तरह विभिन्न विभागों द्वारा दिए गए योजना प्रस्तावों की स्वीकृति के लिए मुख्य सचिव बीके अग्रवाल की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय स्वीकृत कमेटी की बैठक हुई। कमेटी के उपाध्यक्ष ओंकार चंद शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना प्रदेश में कृषि क्षेत्र की उच्च विकास के लिए एक प्रमुख योजना है। बैठक में  निदेशक कृषि विभाग डा. देस राज शर्मा, निदेशक केंद्रीय जल आयोग शिमला ओपी गुप्ता, भारत सरकार के सहायक भू-संरक्षण अधिकारी विजय कुमार पवार व विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App