कैंब्रिज में वैैज्ञानिक अनुपम का इस्तकबाल

By: Jun 13th, 2019 12:02 am

साइंटिस्टने छात्रों के साथ किए विचार साझा,मार्गदर्शन किया

पालमपुर -महान लोगों के प्रेरणादायक सुविचार हमें सदा उन्नति की तरफ  ले जाते हैं और हमारे अंदर एक सकारात्मक बदलाव आता है। इसी  कड़ी में कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल  पालमपुर  में प्रसिद्ध वैज्ञानिक अनुपम वर्मा पहुंचे । इस प्रसिद्ध वैज्ञानिक ने स्कूल के छात्रों के साथ  प्रेरणादायक व पर्यावरण से संबंधित  विचार साझा किए व छात्रों का मार्गदर्शन किया। अनुपम वर्मा  एक सुप्रसिद्ध वैज्ञानिक हैं और नई दिल्ली में भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान आईवएवआरवआईव में वरिष्ठ  वैरोलॉजिस्ट 1968.75, प्रिंसीपल वायरोलॉजिस्ट 1975.84, वायरोलॉजी के प्रोफेसर 1984.86, प्लांट पैथोलॉजी के प्रोफेसर 1986.88, हैड के  रूप  में  काम करते रहे हैं। वह आस्ट्रेलियाई  राष्ट्रीय  विश्वविद्यालय, कैनबरा, स्कॉटिश  फसल  अनुसंधान संस्थान, डंडी, यूके और बोर्डों, फ्रांस में  एक  विजिटिंग  साइंटिस्ट  रहे  हैं।  इस दौरान छात्रों ने कई सवाल किए, जिनके उत्तर उन्होंने दिए। विद्यालय के प्रधानाचार्य  विश्वाराज पुरी ने  गुलदस्ता प्रदान कर उनको सम्मानित किया और छात्रों को संदेश देते हुए कहा कि आप भी इनके जीवन से प्रेरणा लें


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App