कोठी में विराजीं देवी भगवती

By: Jun 8th, 2019 12:05 am

सैंज—सैंज घाटी के कनौन फाटी की आराध्य देवी भगवती महामाई का नया काष्ठकुणी शैली का नया मंदिर बनकर तैयार हो गया है। देवता ब्रह्मा ऋषि व पराशर ऋ षि की अगवाई में देवी भगवती इस मंदिर में विराजमान हुई। इस प्रतिष्ठा कार्य के सैंज घाटी के हजारों से श्रद्धालुओं ने भाग लिया। देवी भगवती के कारदार तेजा सिंह व गुर झावे राम ने बताया कि तीन साल पहले मंदिर का निर्माण शुरू हुआ था जो अब पूर्ण हुआ है। उन्होंने कहा यह कष्टकुणी शैली मंदिर लगभग 70 लाख रुपए की लागत से बनकर तैयार हुआ है। इस मंदिर में जहां लकड़ी पर उकेरित देवी-देवताओं की मूर्तियां आकर्षण का केंद्र हंै। वहीं  मंदिर के  मुख्य द्वार पर देवी-देवताओं के 24 अवतार मंदिर की सुंदरता को चार चांद लगा रहे हंै। उन्होंने कहा कि इस मंदिर के निर्माण में जहां पूर्व की सरकार ने सहयोग दिया है वहीं वर्तमान सरकार ने भी भरपूर सहयोग दिया है। इसके अलावा जिला परिषद अध्यक्षा रोहणी चौधरी व भाजपा के  जिलाध्यक्ष भीमसेन शर्मा व कांग्रेस के युवा नेता आदित्य विक्रम सिंह और बंजार कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष दुष्यंत ठाकुर सहित अन्य नेताओं ने भी इस प्रतिष्ठित जहां भाग लिया। वहीं, माता लक्ष्मी का भी आशीर्वाद प्राप्त किया । इस मौके पर इस प्रतिष्ठा पर हजारों लोगों ने प्रीतिभोज खाकर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App