कोविंद, मोदी ने कर्नाड के निधन पर जताया शोक

By: Jun 10th, 2019 1:33 pm

 

राष्ट्रपति रामनाथ काेविंद, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रख्यात लेखक एवं रंगमंच कलाकार गिरीश कर्नाड के निधन पर गहरा शोक जताया है।श्री कोविंद ने ट्वीट किया, “लेखक, अभिनेता और भारतीय रंगमंच के सशक्त हस्ताक्षर गिरीश कर्नाड के देहावसान के बारे में जानकर दुख हुआ है। उनके जाने से हमारे सांस्कृतिक जगत की अपूरणीय क्षति हुई है। उनके परिजनों और उनकी कला के अनगिनत प्रशंसकों के प्रति मेरी शोक-संवेदनाएं।” श्री मोदी ने टि्वटर पर लिखा, “गिरीश कर्नाड को उनके बहुमुखी अभिनय के लिए हमेशा याद किया जाएगा। अपनी पसंद के मुद्दों पर उन्होंने पूरे उत्साह के साथ अपने विचार व्यक्त किये। उनके कार्य आने वाले वर्षों में भी लोकप्रिय बने रहेंगे। उनके निधन से दुखी हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।” श्री जावड़ेकर ने ट्वीट किया, “भारतीय फिल्म कलाकार गिरीश कर्नाड के निधन से दुखी हूं। उनके परिजनों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।” 

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App