कौशल विकास निगम की भेंट

By: Jun 5th, 2019 12:01 am

शिमला – कौशल विकास निगम के प्रदेश समन्वयक नवीन शर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिला। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने लोकसभा चुनावों में प्रदेश की चारों सीटों पर पार्टी को मिली शानदार जीत के लिए बधाई दी। इस मौके पर नवीन शर्मा ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने दिन रात कार्य किया, जिसके फलस्वरूप प्रदेश की चारों सीटों पर रिकार्ड मतों से जीत मिली है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश की भाजपा सरकारों की नीतियों व जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता ने खूब सराहा। इस दौरान विद्यार्थी परिषद के पूर्व प्रांत मंत्री आशीष सिक्टा, अजय भेरटा, रजत सिंह, नरेंद्र ठाकुर, अजय चौहान व अन्य उपस्थित रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App