खड़गे का कांग्रेस अध्यक्ष की दौड़ में शामिल होने से इनकार

By: Jun 11th, 2019 12:04 am

कलबुर्गी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एम मल्लिकाजुर्न खड़गे ने अगले कांग्रेस अध्यक्ष की दौड़ में शामिल होने से स्पष्ट इनकार किया है। श्री खड़गे ने कहा कि उनके कांग्रेस अध्यक्ष पद की दौड़ में रिपोर्टें कोरी अफवाहें हैं। उन्होंने कहा कि यह रिपोर्टें गलत हैं, राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी के उच्च पद पर लगातार बने रहेंगे। पार्टी की तरफ से श्री गांधी को अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के अध्यक्ष पद पर बने रहने के लिए लगातार अनुरोध किया जा रहा है और वह इस आग्रह पर राजी हो जाएंगे…

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App