खुली जीप में अनुराग ठाकुर का जोरदार स्वागत

By: Jun 8th, 2019 12:10 am

अंब—केंद्रीय राज्यमंत्री एवं हमीरपुर ससंदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर का अंब चौक में कार्यकर्ताओं द्वारा बैंड बाजो व डीजे की धुन पर जोरदार तरीके से स्वागत किया गया। यहां अनुराग ठाकुर ने बारी-बारी लोगों से फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया। चुनाव के दौरान करीब 15 दिन तक अनुराग का प्रचार करने वाले वृद्ध भाजपा कार्यकर्ता रामपाल से गले मिलकर कुछ क्षण के लिए अनुराग ठाकुर ने उनसे बातचीत करने से रामपाल खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे थे। इस मौके पर विधायक बलबीर सिंह, हिमुडा के उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा, मंडल अध्यक्ष शाम मिन्हास, महासचिब महेश मेहता, जय देव खट्टा, जिला भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष नर्मदा जसवाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष संदीप शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App