खेतीबाड़ी करने के लिए प्रेरित किए किसान

By: Jun 21st, 2019 12:10 am

सलूणी—उपमंडल की ग्राम पंचायत भुनाड में गुरुवार को एकदिवसीय कृषक कैंप का आयोजन किया गया। कैंप की अध्यक्षता भुनाड पंचायत प्रधान देवो रानी द्वारा की गई। कैंप में कृषि प्रसार अधिकारी संदीप कुमार ने किसानों को वैज्ञानिक ढंग से खेतीबाड़ी करने को प्रेरित किया। उन्होंने किसानों से अपनी फसलों की ज्यादा से ज्यादा पैदावार बढ़ाने के लिए जैविक खाद का प्रयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने किसानों को जैविक खाद बनाने का तरीका भी समझाया। कैंप के दौरान किसानों को कृषि विभाग की ओर से बीज भी बांटे गए। इस मौके पर पूर्व बीडीसी मेंबर जापान सिंह के अलावा इलाके के सौ से अधिक किसानों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App