खेल विभाग विकास खंडों से एक-एक युवा मंडलों को चुनेगा नोडल क्लब

By: Jun 12th, 2019 12:02 am

चंबा -जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग की ओर से नोडल क्लब योजना 2019, 21 के तहत जिला के सभी विकास खंडों से एक एक युवा मंडल को नोडल क्लब के रूप के  तौर पर चुनेगा। युवा सेवा एवं खेल अधिकारी चंबा ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजीकृत युवा मंडल 22 जून शाम पांच बजे तक इसे लेकर आवेदन पत्र पंजीकरण संख्या, युवा मंडल के सदस्यों की सूची युवा मंडल के प्रधान सचिव के साथ ही मंडल की ओर से विगत दो वर्षों में किए गए कार्योंे की सूची विभाग के कार्यालय में जमा करवा सकता है। विभाग विषय से संबंधित अन्य तरह का प्रत्राचार मंडल प्रधान एवं सचिव से ही करेगा। उन्होंने कहा कि  नोडल क्लाब के रूप में चुने गए युवा मंडल सदस्यों को विभागीय गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा साथ ही उन्हें खेल सामान के साथ बाद्य यंत्र भी दिए जाएंगे। इसके अलावा विकास खंड से दो वर्षीय कार्यकाल के लिए एक एक युवा का चयन युवा स्वंय सेवी के रूप में किया जाएगा। स्वैच्छिक कार्य के लिए चयनित खंड स्वंय सेवी को तीन हजार रूपए मासिक वेतन साथ ही कार्यालय कार्य को लेकर चयनित स्वंय सेवी को छह हजार रूपए मासिक प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। खंड स्वंय सेवी के लिए जमा दो पास होना जरूरी है जबकि कार्यालय स्वंयसेवी की न्यूनतम योग्यता स्नातक के साथ कंप्यूटर का ज्ञान जरूरी है। आवेदनकार्ता की आयु 28 वर्ष से ऊपर नहीं होनी चाहिए। बहरहाल, युवा सेवा एवं खेल अधिकारी चंबा ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजीकृत युवा मंडल 22 जून शाम पांच बजे तक इसे लेकर आवेदन पत्र पंजीकरण संख्या, युवा मंडल के सदस्यों की सूची युवा मंडल के प्रधान सचिव के साथ ही मंडल की ओर से विगत दो वर्षों में किए गए कार्योंे की सूची विभाग के कार्यालय में जमा करवा सकता।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App