गर्मियों का रामबाण पुदीना

By: Jun 22nd, 2019 12:02 am

गर्मियों में पुदीने के रस का सेवन करने से लू नहीं लगती। पुदीने में मौजूद फाइबर कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करते हैं और मैगनीशियम हड्डियों को ताकत देता है। पुदीना खाने में जितना स्वादिष्ट होता है उतने ही पुदीने में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। पुदीना हमारी सेहत के साथ-साथ हमारी खूबसूरती को बढ़ाने में भी मददगार साबित होता है…

पुदीने को स्वास्थ्य के लिए वरदान माना जाता है। बारिश हो या सर्दी सुबह पुदीने की चाय पीकर देखिए। यह बेहद फायदेमंद होती है। तन-मन में स्फूर्ति आ जाती है। पुदीने को सबसे पुराना और लोकप्रिय हर्ब माना जाता है, जो लगभग पूरी दुनिया में इस्तेमाल होता है। चाय, सूप, जूस, चटनी हर चीज में पुदीने का इस्तेमाल स्वाद बढ़ा देता है। पुदीने की कई किस्में पाई जाती हैं। स्टकिंग से लेकर सलाद, रायता हर खाने में पुदीने का इस्तेमाल किया जा सकता है। मगर इसके फायदे कितने हैं, यह कम ही लोग जानते हैं। भारतीय व्यंजन और मध्यपूर्वी भारतीय व्यंजन में पुदीने को महत्त्वपूर्ण साम्रगी माना गया है। दही में पुदीने को मिलाकर स्वादिष्ट रायता बनाया जाता है। पुदीने की चाय भी बनाई जाती है, जो काफी लोकप्रिय है।  हर तरह की संस्कृति के खाने में पुदीने का इस्तेमाल देखा गया है। गर्मियों में पुदीने के रस का सेवन करने से लू नहीं लगती। पुदीने में मौजूद फाइबर कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करते हैं और मैगनीशियम हड्डियों को ताकत देता है। पुदीना खाने में जितना स्वादिष्ट होता है उतने ही पुदीने में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। पुदीना हमारी सेहत के साथ-साथ हमारी खूबसूरती को बढ़ाने में भी मददगार साबित होता है। पुदीना स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर करने में बेहद कारगर है। एसिडिटी, गैस और बदहजमी में इसका इस्तेमाल करने से पेट को ठंडक मिलती है। यह रामबाण की तरह है। यह पेट साफ  रखता है और साथ ही त्वचा संबंधी समस्या जैसे एक्ने से भी बचाता है। त्वचा में खुजली और जलन जैसी समस्या में भी पुदीना आराम पहुंचाता है। इसका नियमित सेवन शरीर में मौजूद विषैले तत्त्व को दूर करता है। दांतों की समस्या, सांस की बदबू या दांतों के पीलेपन में पुदीने के पत्ते मसलकर दांतों पर लगाएं। पुदीना हमारे शरीर में मौजूद खून को साफ  रखता है और कई बीमारियों से बचाता है। पुदीने की पत्तियां चबाने या उनका रस निचोड़कर पीने से हिचकियां बंद हो जाती हैं। सिरदर्द में पत्तियों का लेप माथे पर लगाने से आराम मिलता है। पुदीने का रस किसी घाव पर लगाने से घाव जल्दी भर जाते हैं। यह चर्म रोगों को भी समाप्त करता है। चर्म रोग होने पर पुदीने के पत्तों का लेप लगाने से आराम मिलता है। पुदीने के रस को पानी में मिलाकर कुल्ला करने से मुंह की बदबू दूर होती है। पेट दर्द होने पर पुदीने को जीरा, हींग, काली मिर्च और नमक मिलाकर पीने से पेट का दर्द समाप्त हो जाता है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App