गर्मी का कोहराम दिन-रात चैन नहीं

By: Jun 10th, 2019 12:05 am

घुमारवीं—जिला बिलासपुर में गर्मी का कहर जारी है। आसमान से आग बरसने का क्रम जारी है। सूर्य देव की तपिश में तप रहे लोग बेसब्री से मानूसन के इंतजार में है। लू के कारण लोगों को आफिस और बाजार जाना मुश्किल हो रहा है।   जिला में पड़ रही बेतहासा गर्मी से लोग परेशान हैं। जानकारी के मुताबिक बिलासपुर जिला में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। दिन के समय अधिकतम तापमान 40 से 45 डिग्री तक पहुंच रहा है। 40 डिग्री से नीचे अधिकतम तापमान नहीं उतर रहा है, जबकि प्रचंड गर्मी के चलते अब रात में भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। रात का तापमान भी 32-35 डिग्री तक पहुंच रहा है। प्रचंड गर्मी से बेहाल लोगों का जीना मुहाल हो गया है। धूप निकलते  ही लू के थपेड़े शूल की तरह चुभ रहे हैं। तपती दोपहरी में लोग घरों से बाहर निकलने से बचते रहे। मौसम विभाग की मानें तो अभी कुछ दिनों तक लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है, जबकि उत्तरी भारत में मानसून की दस्तक में देरी होने से लोगों को अभी गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। पिछले एक सप्ताह से लोग गर्मी से पसीना-पसीना हो रहे हैं। घरों में रखी टंकियों का पानी गर्मी से उबल रहा है। सुबह तड़के कुछ राहत मिलती है, लेकिन चंद घंटों बाद ही तपन का असर वापस शुरू हो जाता है। भीषण गर्मी के कारण दोपहर के समय शहर की सड़कें सुनसान रहीं। बढ़ती उमस के कारण शरीर पसीने से तर हो रहा था। पंजाब राज्य की सीमा के साथ सटे जिला बिलासपुर के क्षेत्रों में लू की स्थिति बनी रही।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App