गर्मी ने सुखाए वाटर प्रोजेक्ट

By: Jun 2nd, 2019 12:05 am

सोलन—प्रचंड गर्मी व चिलचिलाती धूप ने लोगों का जीवन दूभर कर दिया है। शनिवार को शहर का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। भीषण गर्मी से न केवल स्कूली बच्चे परेशान हो रहे हैं, वहीं गर्मी ने लोगों को घर में कैद कर दिया है। गर्मी से सिंचाई एवं जन-स्वास्थ्य विभाग सोलन के उपमंडल धर्मपुर में कई सिंचाई स्कीमें ड्राई होती जा रही है। बता दंे कि शनिवार को जिला मुख्यालय सहित अन्य जगहों पर प्रचंड गर्मी के तेवर देखने को मिले है। दिन में इस गर्मी ने लोगों को घर से बाहर न निकलने पर मजबूर कर दिया है। आसमान से बरस रही आग के चलते हवा में भी गर्मी का एहसास हो रहा है। इसके चलते घरों से अपने काम-काज के लिए निकलने वाले लोग इस गर्म हवा से बचने के अपने मुंह को ढककर निकल रहे हैं। वहीं, इस प्रकार प्रचंड गर्मी महीने के पहले दिन ही देखने को मिली है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को जिला मुख्यालय का अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक पहुंच गया है और न्यूनतम तापमान में भी उछाल देखने को मिला है और  न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हालांकि सोलन में गर्मी को लेकर स्कूल के समय में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। गौरतलब हो कि पिछले तीन दिनों से लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में और अधिक गर्मी की संभावना जताई जा रही है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App