गुलाबा में टैक्सी लुढ़की, चार सैलानी जख्मी

By: Jun 18th, 2019 12:05 am

 मनाली—मनाली-रोहतांग सड़क पर टैक्सी के दुर्र्घटना ग्रस्त होने से दिल्ली के चार सैलानी घायल हो गए हैं। सभी सैलानियों का मनाली अस्पताल में उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार सोमवार को मनाली से दिल्ली के चार पर्यटकों को लेकर टैक्सी (एचपी 01 के-2405) रोहतांग के लिए रवाना हुई थी। सैलानियों को रोहतांग घूमाने के बाद टैक्सी मनाली लौट रही थी कि गुलावा के समीप टैक्सी सड़क से निचे लुढ़क गई। इस दुर्घटना में टैक्सी चालक सहित दिल्ली के सभी सैलानियों को चोटें लगी हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी मनाली शेर सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि सैलानियों की हालत खतरे से बाहर है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App