गूगल ने डूडल बनाकर एलीना को दी श्रद्धांजलि

By: Jun 5th, 2019 11:16 am

 

गूगल ने डूडल बनाकर एलीना को दी श्रद्धांजलि

नयी दिल्ली – गूगल ने पीएचडी की उपाधि हासिल करने वाली दुनिया की पहली महिला एलीना कॉर्नारो पिस्कोपिया की 373वें जन्मदिन पर बुधवार को डूडल बनाकर श्रद्धांजलि दी और उन्हें याद किया। पांच जून 1646 में वियतनाम में जन्मी सुश्री एलीना एक महान दार्शिनिक थीं और वह 1676 में इटली के पाडुआ विश्विद्यालय से पीएचडी की उपाधि हासिल करने वाली दुनिया की पहली महिला बनी थीं। इन्हें हेलिना कॉर्नारो नाम से भी जाना जाता है। उनके पिता का नाम जियानबेटिस्ता कॉर्नारो पिस्कोपिया तथा माता का नाम जानेटा बोनी था। सुश्री एलीना श्री जियानबेटिस्ता और सुश्री जानेटा की तीसरी संतान थी और महज 38 साल की उम्र में 1684 में इनका निधन हो गया था।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App