चंबा जोत में ओले ही ओले

By: Jun 14th, 2019 12:03 am

चंबा – प्रसिद्ध पर्यटन स्थल जोत पर बुधवार देर शाम मौसम ने करवट बदली और एक घंटा जमकर हुई ओलावृष्टि से चारों तरफ सफेद चादर बिछ गई। इससे तापमान लुढ़कने से जोत पर ठंड का प्रकोप बढ़ गया। इस दौरान सड़कों पर ओलावृष्टि से मार्ग फिसलन भरा होने से यातायात घंटा भर ठप रहा। जोत पर पहुंचे सैलानियों ने ओलावृष्टि में खूब मस्ती की। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ओले गिरने से सैलानियों की गाडि़यों के शीशे भी टूट गए। कारोबारियों का कहना है कि एक घंटा जाम लगने से जोत से चंबा की तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App