चंबा में विकास कार्यों को देंगे रफ्तार

By: Jun 4th, 2019 12:05 am

चंबा—चंबा जिला के नवनियुक्त डीसी विवेक भाटिया ने सोमवार दोपहर बाद विधिवत तरीके से अपना कार्यभार संभाल लिया। इससे पहले विवेक भाटिया बिलासपुर में डीसी के पद पर सेवाएं दे रहे थे। गत दिनों प्रदेश सरकार ने विवेक भाटिया का तबादला बिलासपुर से डीसी चंबा के पद पर किया था। सरकारी आदेशों के बाद विवेक भाटिया ने सोमवार को चंबा में डीसी के पद पर सेवाएं देना आरंभ कर दिया है। विवेक भाटिया वर्ष 2011 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। इससे पूर्व विवेक भाटिया ने अनेक महत्त्वपूर्ण पदों पर सेवाएं प्रदान की हैं। विवेक भाटिया ने सोमवार को कार्यभार संभालने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों तथा कर्मचारियों के साथ बैठक की।  उन्होंने कहा कि पारदर्शी प्रशासन प्रदान करने तथा विकास प्रकिया को और अधिक गति प्रदान करने के लिए वह पूर्ण प्रयास करेंगे। विवेक भाटिया ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित निपटारा सुनिश्चित हो। तथा लोगों को विभिन्न कायर्ोें के लिए किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। द्गदेश सरकार की नीतियों व कार्यक्रमों का सही तरीके व समयबद्ध कार्यान्वयन सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। बहरहाल, विवेक भाटिया ने सोमवार को चंबा में डीसी का कार्यभार संभालने के साथ ही अधिकारियों संग बैठक कर विकास योजनाओं के बारे में फीडबैक हासिल किया।  बहरहाल, चंबा जिला के नवनियुक्त डीसी विवेक भाटिया ने सोमवार दोपहर बाद विधिवत तरीके से अपना कार्यभार संभाल लिया। इससे पहले विवेक भाटिया बिलासपुर में डीसी के पद पर सेवाएं दे रहे थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App