चरैवेति!चरैवेति!! अब जर्मन भाषा में भी

By: Jun 29th, 2019 4:53 pm

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक की संस्मरणात्मक पुस्तक ‘चरैवेति!चरैवेति!!’ के जर्मन संस्करण का लोकार्पण रविवार को पुणे में किया जायेगा। आधिकारिक प्रवक्ता ने शनिवार को यहां बताया कि भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य डाॅ विनय सहस्रबुद्धे 30 जुलाई को सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय में पुस्तक के जर्मन संस्करण का लोकार्पण करेंगे। 
श्री नाईक पुणे विश्वविद्यालय के छात्र रहे हैं। विश्वविद्यालय काे जर्मन भाषा में शिक्षा प्रदान करने का उत्कृष्ट केन्द्र माना जाता है। विश्वविद्यालय के अनुरोध पर श्री नाईक ने पुस्तक के ‘जर्मन संस्करण’ का लोकार्पण पुणे विश्वविद्यालय में कराने का निर्णय लिया है।उल्लेखनीय है कि ‘चरैवेति!चरैवेति!!’ अब तक मराठी, हिन्दी, अंग्रेजी, उर्दू, गुजराती, संस्कृत, सिंधी, अरबी एवं फारसी समेत नौ भाषाओं तथा ब्रेल लिपि में हिन्दी, अंग्रेजी एव मराठी भाषा में उपलब्ध है। पुस्तक के असमिया भाषा संस्करण का लोकार्पण गुवाहाटी में छह जुलाई को होना है।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App