चार हजार हेक्टेयर वन जले

By: Jun 17th, 2019 12:15 am

आग से अब तक 60 लाख के नुकसान का आकलन

शिमला —राज्य की वन भूमि पर आग लगने का सिलसिला जारी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार  तक वनों में आग लगने की सात सौ घटनाएं सामने आ चुकी हैं।  इन घटनाओं में चार हजार हेक्टेयर वन भूमि आग की भेंट चढ़ गई है। जिसमें 60 लाख  के नुकसान का आंकलन किया गया है। इनमें सबसे अधिक घटनाएं धर्मशाला वन सर्कल के तहत हैं, जहां का आंकड़ा 150 पहुंच गया है। इसमें 446.35 हेक्टेयर क्षेत्र में छह लाख से अधिक नुकसान आंका गया है। इसके बाद नाहन वनाग्नि के लिहाज से अधिक संवेदनशील बना हुआ है, जहां अभी तक 91 बार आग लग चुकी है। इसमें 680.53 हेक्टेयर क्षेत्र में 15.74 लाख का नुकसान हो चुका है। इसी तरह बिलासपुर में आग की 69 घटनाओं में 330 हेक्टेयर क्षेत्र जलकर नुकसान का आंकड़ा 10 लाख पार कर चुका है। मंडी में 70 बार आग लगी, जिसमें 292 हेक्टेयर क्षेत्र में 7.41 लाख के नुकसान का आंकलन हुआ है। रामपुर में 59 घटनाओं में 311 हेक्टेयर क्षेत्र जलकर खाक हो चुका है और 3.27 लाख का नुकसान हुआ है। चंबा में भी 53 वनाग्नि की घटनाओं में 334.31 हेक्टेयर क्षेत्र जलकर, एक लाख के करीब नुकसान कर चुका है। हमीरपुर में 62 बार आग लगी, जिसमें 479.39 हेक्टेयर भू-भाग पर 10 लाख से अधिक नुकसान हुआ है। शिमला में आग की 43 घटनाओं में लगभग 188 हेक्टेयर क्षेत्र में 2.32 लाख के नुकसान का अनुमान है। इसके अलावा सोलन में 34 घटनाओं में 320 हेक्टेयर भू-भाग जला है और 2.65 लाख का नुकसान हुआ। 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App