चुटकुले

By: Jun 5th, 2019 12:03 am

पति पौधों को पानी दे रहा था। पत्नी आई और बोली कि मैंने तुम्हारे फोन में कुछ देखा है। पौधों को पानी पिला दो, फिर तुमसे कुछ बात करनी है।

2 दिन हो गए पति पानी का पाइप ही नहीं छोड़ रहा।

****

गर्लफ्रेंड : मेला बाबू, मेला बेबी, मेला स्वीटू, मेले से शादी कलेगा।

पप्पू : प्रपोज कर रही हो या गोद ले रही हो।

***

अनिता : तुम्हारा बेटा तो अंगूठा चूसता था न उसने अब छोड़ा कैसे।

सुनीता : मैंने दिमाग लगाया और उसे ढीली पैंट पहनाना शुरू कर दिया। अब वह पूरे दिन उसे ही पकड़े रहता है।

***

शादीशुदा मर्द कभी अपना राशिफल नहीं पढ़ते हैं।

वे तो सुबह चाय के लिए अदरक कूटने की आवाज से ही अंदाजा लगा लेते हैं कि दिन कैसा रहने वाला है।

***

आजकल लोग इतने स्मार्ट हो गए हैं कि मंदिर में चप्पलें ऐसी जगह उतारते हैं

जहां से भगवान भी दिखें और चप्पलें भी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App