चोरी हुए 44 पिस्तौल जब्त

By: Jun 20th, 2019 12:02 am

अमृतसर – जंडियाला गुरु स्थित बीएच गन हाउस से शनिवार रात चोरी हुए हथियारों को पुलिस ने ढूंढ निकाला। पुलिस ने विक्रमजीत सिंह पुत्र रंजीत सिंह निवासी नानकसर मोहल्ला तरनतारन को गिरफ्तार कर उसके पास  से नौ पिस्तौल, 35 रिवाल्वर (कुल 44 हथियार) व 1300 जिंदा गोली सिक्का बरामद किया गया है। आईजी बार्डर रेंज  परमपाल सिंह परमार ने जंडियाला गुरु में बुधवार को एक पत्रकार वार्ता के दौरान यह जानकारी दी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App