चौटाला बोले, जीत के लिए मेहनत करें कार्यकर्ता

By: Jun 1st, 2019 12:01 am

सिरसा। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि अब नारों से काम नहीं चलेगा मेहनत करनी पड़ेगी। उन्होंने जिला स्तर के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी का कार्यकर्ता बेहद कर्मठ है। आपने आज से भी ज्यादा विपरित सियासी परिस्थितियों में काम किया है। आज के हालातों से उभरना आपके लिए ज्यादा टेडीखीर नहीं है। बता दें कि औम प्रकाश चौटाला 14 दिनों की जेल से फरलों पर हैं तथा उन्होंने लोकसभा चुनाव में मिली करारी शिकस्त के बाद प्रदेशभर में जिला मुख्यालयों पर कार्यकर्ता सम्मेलन कर पार्टी कार्यकर्ताओं में दम भरने की मुहिम सिरसा से छेड़ी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App