चौहार घाटी में अफीम की खेती

By: Jun 7th, 2019 12:05 am

पद्धर—पद्धर पुलिस और स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट मंडी की सयुंक्त टीम ने चौहार घाटी में विभिन्न स्थानों पर छापामारी कर भारी मात्रा में अफीम के पौधे बरामद किए हंै। इस संबंध में अफीम की अवैध खेती करने वालों के खिलाफ चार अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। डीएसपी पद्धर मदनकांत शर्मा ने बताया कि चौहारघाटी में चलाए गए गश्त अभियान में किसानों के खेतों में अवैध रूप से लहलहा रहे करीब 15000 अफीम के पौधे बरामद पाए हैं। इन्हें पुलिस ने अपने कब्जा में ले लिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई ग्राम पंचायत तरसवान के गांव घड़, डरागड़, स्मालग, रेड़ा में की। पद्धर पुलिस द्वारा घाटी में चलाए गए इस अभियान में करीब 20 करमचारी शामील थे। डीएसपी मदनकांत शर्मा ने बताया कि जिस भूमि में अफीम की खेती बरामद पाई गई। वह चार किसानों की पाई गई है। अभियोग को साबित करने के लिए पुलिस भूमि की डिमार्केशन ले रही है। उन्होंने बताया कि घाटी में अवैध अफीम की खेती करने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने अवैध खेती को लेकर घाटी में सर्च अभियान तेज कर दिया है। इसके लिए वन, राजस्व विभाग की मदद भी ली जा रही है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App