जलजीरा पीने के फायदे

By: Jun 8th, 2019 12:03 am

गर्मियों में जब तापमान बढ़ जाता है तब जलजीरा जरूर पीना चाहिए, क्योंकि यह शरीर की गर्मी को कम करता है तथा पाचन तंत्र को अच्छा रखता है। गर्मी में जलजीरा पीने से शरीर में नमी बनी रहती है। अगर गर्मी का असली मजा लेना है, तो जलजीरा जरूर पिएं…

जलजीरा गर्मियों के लिए रामबाण इलाज है। यह न केवल स्वाद में लाजवाब होता है, बल्कि हमारे शरीर में पानी की कमी को भी पूरा करता है और मोटापा भी कम करता है। गर्मियों में जब तापमान बढ़ जाता है, तब जलजीरा जरूर पीना चाहिए, क्योंकि यह शरीर की गर्मी को कम करता है तथा पाचन तंत्र को अच्छा रखता है। गर्मी में जलजीरा पीने से शरीर में नमी बनी रहती है। अगर गर्मी का असली मजा लेना है, तो जलजीरा जरूर पिएं। इस पेय की सबसे खास बात यह है कि इसका चटकीला स्वाद अधिकतर लोगों को पसंद होता है। इसमें पड़ने वाला पुदीना और नींबू गुणकारी होते हैं और यह एसिडिटी से राहत दिलाते हैं। तेज गर्मी से राहत पानी है तो घर पर ठंडा-ठंडा जलजीरा पी लीजिए और फिर देखिए कि गर्मी कैसे भागती है।

कैसे बनाएं जलजीरा

एक गिलास पानी में भुना हुआ जीरा पाउडर, अमचूर पाउडर, काला नमक और शक्कर डालकर हिलाएं। इसमें पुदीने और हरे धनिए की  पत्तियों को पीसकर मिला लें, ऊपर से नींबू और बर्फ डालकर पिएं।

वजन कम करे

जलजीरा पीने से भूख कम लगती है और आपका पाचन तंत्र भी मजबूत रहता है। दिन में दो बार इसे जरूर पीना चाहिए। इससे मोटापा कम होता है और वजन भी नियंत्रित रहता है।

कब्ज हटाए

यह कब्ज की समस्या को दूर करने में भी हमारी मदद करता है। दिन में 2 बार इसका सेवन करना फायदेमंद होता है।

पानी की कमी

गर्मियों के मौसम में अकसर शरीर में पानी की कमी हो जाती है और भूख भी कम लगती है। जलजीरा पीने से पानी की कमी दूर हो जाती है। जलजीरा शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता।

मासिक धर्म के दर्द को रोके

लड़कियों में मासिक धर्म के समय तेज दर्द को होने से यह रोकता है। इसे 2-3 बार पीने से दर्द से राहत मिलती है।

एसिडिटी से राहत

गलत खान-पान की वजह से पेट में एसिडिटी की समस्या हो सकती है। जलजीरा पीने से इस समस्या से निजात पाई जा सकती है।

जी मिचलाने से रोके

गर्भावस्था में महिलाओं के लिए यह बहुत अच्छा होता है। इससे मतली या उल्टी नहीं होती। द्वयह बनाने में भी आसान है और पचने में भी। गर्मियों में यह एक स्वादिष्ट रिफ्रेशिंग ड्रिंक है।

 

 

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App