जल-जंगल-जमीन बचाने सड़कों पर कांगड़ा

By: Jun 5th, 2019 12:02 am

जिला भर के स्कूलों में धूमधाम से मनाया विश्व पर्यावरण दिवस, छात्रों ने जगह-जगह रैली निकाल कर दिया प्रकति बचाने का संदेश

ध्‍मशाला। वेदांता पब्लिक स्कूल शामनगर धर्मशाला में विश्व पर्यावरण दिवस नौनिहालों के साथ मनाया गया। इस मौके पर स्कूल के प्रबंधक हनुत जम्वाल ने सभी छात्र-छात्राओं को पर्यावरण को सुरक्षित बनाए रखने के टिप्स दिए। साथ ही अधिक से अधिक पेड़ लगाने और पर्यावरण को सुंदर बनाए रखने का संदेश दिया।

पपरोला, बैजनाथ। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर राजकीय उच्च विद्यालय झिकली भेठ में अध्यापकों के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने प्रातकालीन सभा के बाद टाशीजोंग मोनेस्ट्री और भेठ झिकली गांव में पर्यावरण संबंधी नारों के बीच एक जागरूकता रैली निकालकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने सड़क के किनारों की नालियों में फंसे प्लास्टिक अपशिष्ट को भी इकट्ठा किया। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित भाषण प्रतियोगिता में पलक, आकांक्षा, मुस्कान, तनवी, प्रिंसी और सूरज ने भाग लिया, जबकि पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए श्वेता, राखी, सिमरन, काजल, नाइसा, प्रशांत, प्रिंस, तनवी, तनीषा, मुस्कान, वंशिका, साहिल, शिवराज और सोनू ने कविता पाठ किया। इस अवसर पर अध्यापक अनुज आचार्य और अर्चना वर्मा ने अपने संबोधन में विश्व पर्यावरण दिवस की थीम वायु प्रदूषण के खिलाफ जंग पर अपने विचार रखे।

पालमपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर ऐम आईटीआई ठाकुरद्वारा पालमपुर के छात्र-छात्राओं ने एक रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया। ऐम आईटीआई के एमडी  कृशाल  कटोच ने  छात्रों को पर्यावरण सरंक्षण व पौधारोपण के लाभों के बारे में अवगत करवाया।

पालमपुर। लारेंस इंटरनेशनल स्कूल ठंडोल  के बच्चों द्वारा  विश्व पर्यावरण दिवस पर  एक भव्य निकाली  गई। इसमें पेड़ लगाने और पर्यावरण को बचाने हेतु नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य शंकुश सूद ने बच्चों को पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित किया।

नगरी। निःस्वार्थ संस्था ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय भरथरी में पर्यावरण दिवस मनाया। पर्यावरण दिवस के कार्यक्रम की शुरुआत सुबह की प्रार्थना के बाद से हुई। बच्चों के साथ संस्था सदस्यों एवं अध्यापकों ने स्कूल परिसर एवं मैदान की साफ-सफाई की।

नगरोटा बगवां। हिमालयन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल नगरोटा बगवां में पर्यावरण दिवस विद्यार्थियों तथा शिक्षकों द्वारा उत्साहपूर्वक मनाया गया। इसमें नारा लेखन, कविताओं, भाषण, रंगोली व पौधरोपण करके पर्यावरण के प्रति जागरूकता जगाई गई। कक्षा एलकेजी से पांचवीं तक के बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण विषय पर अपने मन के भावों को प्रस्तुत किया व सभी को अपने जन्मदिन पर एक पेड़ लगाने का प्रण लेने के लिए कहा।

जयसिंहपुर। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जयसिंहपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इसमें एनएसएस स्वयंसेवियों, एनसीसी कैडेट्स, स्काउट एंड गाइड सहित सभी छात्रों ने भाग लिया। पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर स्कूल में चित्रकला नारा लेखन तथा रैली का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य अमरनाथ राणा ने छात्रों को स्वच्छ पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। उन्होंने छात्रों को पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया। एनएसएस प्रभारी संजय चौधरी ने छात्रों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया और छात्रों को पर्यावरण का महत्त्व बताया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App