जल-जंगल-जमीन बचाने सड़कों पर अपर शिमला

By: Jun 5th, 2019 12:06 am

स्कूली छात्रों ने रैली निकाल कर लोगों को दिया संदेश, विभिन्न प्रतियोगिताओंं में मनवाया प्रतिभा का लोहा

रामपुर बुशहर –अगर भविष्य में सुखी रहना है तो पर्यावरण को बचाना जरूरी है। इस नारे के साथ सनशाईन स्कूल के बच्चों ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। स्कूल में हिमाचल प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड रामपुर द्वारा पर्यावरण शीर्षक पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में स्कूल के सभी कक्षाओं के बच्चों ने हिस्सा लिया। जिसमें चित्रकला प्रतियोगिता, नारा लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रदुषण बोर्ड की तरफ से इस प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय आने वाले छात्रों को पुरस्कार वितरित किए गए। सबसे पहले स्कूली बच्चों ने अपनी प्रतिभा का हुनर दिखाते हुए पर्यावरण को बचाने के लिए कई तरह की चित्रकला की। सभी चित्रकलाओं में पर्यावरण को बचाने के बेहतरीन संदेश लिखे हुए थे। वहीं चित्र द्वारा ये साफ दर्शाया जा रहा था कि अगर पर्यावरण का संरक्षण हर व्यक्ति नहीं करेगा तो जल्द ही पर्यावरण विनाश रच देगी। जिसके जिम्मेवार हर इंसान होंगे। इस मौके पर स्कूल के सभी शिक्षक मौजूद रहे। प्रतियोगिता में प्रथम आने वाले बच्चों के बारे में जानकारी देते हुए शिक्षक ऐंजल ने कहा कि इस प्रतियोगिता को सीनियर व जुनियर में बांटा गया था। चित्रकला प्रतियोगिता में जुनियर श्रेणी में अन्वी ने पहले स्थान हासिल किया। जबकि दुसरे स्थान पर रायना बदरेल रही। वहीं विदित ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा नारा लेखन में रायना बदरेल ने पहला, जिया ने दुसरा व अवनशिंका ने तीसरा स्थान हासिल किया। मिडल सेक्शन में चित्रकला प्रतियोगिता में रेहान ने पहला निधि ने दुसरा व अवन्तिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। जबकि नारा लेखन में सुहाना ने पहला, रेहान ने दुसरा व मिनल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं सीनियर सेक्शन में कोमल अत्री ने पहला, गौरव ने दुसरा व साक्षी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि नारा लेखन में योगेश्वरी ने पहला, यशिका ने दूसरा व कोमल अत्री ने तीसरा स्थान हासिल किया। कार्यक्रम के अंत में सभी विजेता बच्चों को सम्मानित किया गया। जिसके बाद स्कूली बच्चों ने पर्यावरण बचाओ भविष्य बचाओ के नारे के साथ शहर में  रैली निकाली।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App