जिम्मेदारी निभाए सरकार

By: Jun 27th, 2019 12:03 am

 सुदर्शना ठाकुर, औट

हिमाचल प्रदेश सड़क दुर्घटनाओं के लिए दुनियाभर में बदनाम रहा है। सड़क हादसों में प्रदेश महाराष्ट्र के बाद दूसरे पायदान पर है। सड़क दुर्घटनाओं की समस्या दशकों पुरानी है। हैरानी की बात है कि आज तक इन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कोई ठोस प्रयास नहीं किए गए। ओवरलोडिंग, ओवरस्पीड, सड़कों की दुर्दशा, आउटडेटिड खटारा बसें आदि हादसों के मुख्य कारण हैं। हिमाचल को पहाड़ी राज्य कह कर दुर्घटनाओं से पल्ला नहीं झाड़ा जा सकता। इसकी भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए यातायात सुरक्षित बनाना, सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App