जिस पेंटर के पास आइडिया ज्यादा, उसे ही पहचान

By: Jun 12th, 2019 12:05 am

धनी राम खुशदिल

कांगड़ा पेंटिंग के वरिष्ठ चित्रकार

चित्रकारी में  करियर संबंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए हमने कांगड़ा पेंटिंग के वरिष्ठ चित्रकार धनी राम खुशदिल  से खास बातचीत की…

करियर बनाने के लिए पेंटिंग्स का चुनाव सही है?

पेंटिंग्स में करियर का चुनाव एकदम सही है। पूर्व के मुकाबले भविष्य में पेंटिंग्स में देश व दुनिया में पहचान बनाने के साथ-साथ आर्थिकी रूप से भी मजबूत हो सकते हैं।

इस क्षेत्र में करियर बनाने के लिए कौन -कौन से विषय जरूरी हैं?

इस क्षेत्र में करियर बनाने के लिए विशेष रूप से किसी विषय की जरूरत नहीं है। यह कला है इसमें किसी भी संकाय का छात्र करियर बना सकता है। वर्तमान में स्कूल व कालेजों में इसके लिए कोर्स व डिप्लोमा भी करवाएं जाते हैं।

इस फील्ड को अपनाने के लिए  शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए?

पेंटिंग के क्षेत्र में किसी भी संकाय में जमा दो योग्यता होना अनिवार्य है। इसके बाद विभिन्न कोर्स करवाएं जाते हैं।

जो युवा इस फील्ड को अपनाना चाहते हैं, उनमें क्या व्यक्तिगत गुण होने चाहिए?

पेंटिंग की फील्ड में पेंटर को अपने कार्य का विषय बिलकुल स्पष्ट होना चाहिए। जिसके आधार पर ही उनके कार्य को पहचान मिलती है। जिस पेंटर के पास नए आइडिया होंगे, उसे अलग पहचान मिलेगी।

चित्रकारी में करियर बनाने के लिए किन चुनौतियों का सामना करना पड़ता है?

वर्तमान में चित्रकारी के करियर में अपने किए हुए काम को पहचान दिलाना सबसे बड़ी चुनौती है।  प्रोजेक्ट तैयार होने के बाद उसे मार्किट दिलाना ही आज के समय में चुनौती है।

इस क्षेत्र को रोजगार के तौर पर अपनाने वाले युवाओं के लिए कोई पे्ररणा संदेश?

युवा पीढ़ी वर्तमान में स्मार्ट वर्क कर रही है, लेकिन युवा इस क्षेत्र को शौक के तौर पर चुन रहे हैं। इस क्षेत्र को कोई युवा करियर के रूप में चुनाव करता है तो वह अपने कार्य के दम पर देश ही नहीं ब्लकि विदेशों में भी नाम कमा सकता है।

-नितिन राव, धर्मशाला


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App