जेपी नड्डा की ताजपोशी से खुशी में झूमा घुमारवीं

By: Jun 19th, 2019 12:05 am

घुमारवीं। जगत प्रकाश नड्डा की भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष पद पर ताजपोशी से घुमारवीं खुशी से झूम उठी। घुमारवीं के दकड़ी चौक पर विधायक राजेंद्र गर्ग की अगवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। फटाखे फोड़कर, मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया। नड्डा जी को जय श्रीराम के नारों से घुमारवीं गूंजयमान रही। विधायक राजेंद्र गर्ग, भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा को बधाई दी। विधायक गर्ग ने कहा कि हिमाचल के लिए गौरव की बात है कि एक छोटे से प्रदेश से जगत प्रकाश नड्डा राष्ट्रीय भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष बने हैं। इससे हर एक भाजपा कार्यकर्ता का मनोबल बढ़ा है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App