ज्योतिष हेल्पलाइन

By: Jun 29th, 2019 12:04 am

मैं विदेश कब जाऊंगा?

-अमित सिंगला, शिमला

आपके विदेश जाने के संकेत तो उच्च स्तरीय बनते हैं, लेकिन इसकी ज्यादा संभावनाएं 2020 और 2021 के मध्य बन रही हैं। अच्छे परिणाम अनुभव करने के लिए यलो सफ्फायर पहनें।

मेरा वैवाहिक जीवन कैसा होगा? 

                                                     – शिखा, ऊना

सुखी वैवाहिक जीवन के लिए कुंडली मिलान जरूरी है,इसके बावजूद आपका वैवाहिक जीवन ज्यादा सुखद नहीं होगा। इसलिए परिस्थितियों को सोच समझ कर हैंडल करें। शीघ्र्रता के लिए पन्ना और फिरोजा पहनें।

मेरा विवाह कब होगा ?

                                                    – अक्षय, कांगड़ा

आपके विवाह होने की संभावनाएं 20 मई, 2021 से पहले और 2020 के मध्य बन रही हैं। सफेद जिरकन और लाल मूंगा पहनना आपके लिए शुभ रहेगा।

मुझे सफलता व्यवसाय या नौकरी किस में मिलेगी?         

                                       -विपन भारद्वाज, नाहन

आपको कुछ समय के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है। 2020 और 2021 के मध्य आपको कार्य के कुछ अवसर मिलेंगे। व्यवसाय में आप सफल रहेंगे। अपने सपने को साकार करने के लिए सफेद जिरकन और लाल मूंगा पहनें।

क्या विदेश में कार्य संबंधी मेरी कोई संभावनाएं बनती हैं?         

– अश्वनी ,शिमला

आप विदेश तो जाएंगे, लेकिन आपका वहां स्थायी निवास नहीं होगा, इसलिए भारत में ही कुछ करने का निर्णय लें। बेहतर परिणामों के लिए सफेद जिरकन और मोती पहनें।

डा. प्रेम कुमार शर्मा

प्रश्नों के उत्तर के लिए स्पष्ट नाम, जन्मतिथि एवं समय आदि भेजें हेड आफिस प्त 1456 सेक्टर-4, पंचकूला-134109, फोन, फैक्स-0172-2562832, 2572874, ब्रांच आफिस-डा. प्रेम कुमार शर्मा, ई-31, पहली मंजिल, कालकाजी, नई दिल्ली-19 फोन नं. 011-26449898, 26489899


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App