झारखंड: दुमका में पुलिस की नक्सलियों के साथ मुठभेड़, 1 जवान शहीद

By: Jun 2nd, 2019 10:50 am

दुमका –झारखंड में दुमका जिले के तलदंगल के जंगलों में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया जबकि चार अन्य जख्मी हो गए। एनकाउंटर के दौरान कई नक्सलियों को गोली लगी है। अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि मुठभेड़ में नक्सलियों को कितना नुकसान हुआ है। तड़के एसएसबी के जवान जंगलों में खोज अभियान चला रहे थे। उसी दौरान तड़के करीब साढ़े तीन बजे माओवादियों ने जवानों पर गोलीबारी कर दी। उन्होंने बताया कि बल की जवाबी कार्रवाई में कम से कम पांच माओवादियों को गोली लगी। वे सभी जंगलों में भाग गए।

 
 

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App