ट्रोलर्स के निशाने पर अर्जुन

By: Jun 26th, 2019 12:04 am

अर्जुन कपूर ट्रोलर्स के निशाने पर भी हमेशा रहते हैं। एक समय उनके वजन को लेकर उन्हें काफी ट्रोल किया गया था। अब अर्जुन ने खुलकर ट्रोलर्स को जवाब दिया है। अर्जुन कपूर कि पिछली कुछ फिल्में पर्दे पर असफल हुईं, लेकिन उनकी स्ट्रॉन्ग फैन फॉलोइंग है। अर्जुन के फैन्स हमेशा उन्हें सपॉर्ट करते हैं। लोग उनके अंदाज के कायल हैं और एक्टर के तौर पर उन्हें काफी पसंद किया जाता है। अपनी फिल्मों और फिटनेस के लिए अर्जुन कितनी मेहनत करते हैं यह किसी से छिपा नहीं है। हालांकि, अर्जुन कपूर ट्रोलर्स के निशाने पर भी हमेशा रहते हैं। एक समय उनके वजन को लेकर उन्हें काफी ट्रोल किया गया था। अब अर्जुन ने खुलकर ट्रोलर्स को जवाब दिया है। अर्जुन ने कहा, जिसने भी वजन कम करने, वजन बढ़ाने का सफर तय किया है या फिर किसी हेल्थ प्रॉब्लम का शिकार हैं, उसे पता है कि यह कितना मुश्किल होता है। लाखों लोग हर रोज इससे गुजरते हैं। मेरे बारे में लोगों को बस इसलिए पता है क्योंकि मैं पब्लिक स्पेस में हूं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App