डा. हिमांशु पुनिया राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी के सचिव

By: Jun 12th, 2019 12:02 am

चंडीगढ़- चंडीगढ़ अध्यक्ष डा. हिमांशु पुनिया को राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है। उन्हें ये नियुक्ति राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी के प्रेरणा स्त्रोत और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राष्ट्रीय अध्यक्ष गोस्वामी अनुराग भृगुवंशी और महामंडलेश्वर स्वामी सहजानंद गिरी जी महाराज ने उनको संगठन के व्यापक विस्तार एवं संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने हेतु नई दिल्ली में यह जिम्मेदारी सौंपी। भारत के बहुत बड़े हिंदू संगठन राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी ने अपने संगठन का विस्तार करते हुए डा. हिमांशु पुनिया को अपना राष्ट्रीय सचिव घोषित किया है। राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी लंबे समय से देश में राष्ट्रवाद की भावना को लेकर अपना कार्य कर रही है। राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी में राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी मिलने के बाद डा. हिमांशु पूनिया ने राष्ट्रीय अध्यक्ष गोस्वामी अनुराग भृगुवंशी के साथ भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की और उनको रक्षा मंत्री बनने की बधाई दी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App