डीएवी स्कूल के रैंप पर बिखरे फैशन के जलवे

By: Jun 2nd, 2019 12:10 am

मंडी ।  डीएवी स्कूल मंडी की लोअर शाखा में प्रथम कक्षा के बच्चों की फैंसी ड्रैस एक्टिविटी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पर्यावरण दिवस के आधार पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का विषय नेचर रखा गया। इसमें करीब 35 बच्चों ने भाग लिया। निर्णायक मंडल की भूमिका सुनीता और विशाल शर्मा ने अभिनीत की। इस दौरान डमायरा ने प्रथम, अर्शिया गुप्ता और विहान ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा समफ, ओजस्वी और कायरा ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा छवि, कार्तिक, शौर्यवीर, आरव गुप्ता को सांत्वना स्थान पा्रप्त किया। कार्यक्रम का अयायोजन प्रधानाचार्य केएस गुलेरिया की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App