डीके शर्मा आईसीओएलडी के वाइस प्रेजिडेंट चुने

चंडीगढ़ -विशाल बांधों पर अंतरराष्ट्रीय आयोग (आईसीओएलडी) के 101 देशों के 15000 सदस्य हैं। यह फोरम बांध अभियांत्रिकी में ज्ञान और अनुभव के आदान-प्रदान का एक मंच प्रदान करता है। यह संगठन बाधों का निर्माण पर्यावरण पर हानिकारक प्रभाव के बिना सुरक्षित रूप से, कुशलता पूर्वक, आर्थिक रूप से निर्मित हों, से संबंधित प्रोत्साहनों को आगे बढ़ावा देता है। यह संबंधित तकनीकी प्रश्नों का अध्ययन और प्रांसगिक जानकारी एकत्रित करके बड़े बांधों की योजना डिजाइन, निर्माण, संचालन, रख-रखाव तथा संबद्ध सिविल कार्यों के लिए आधुनिकता को प्रोत्साहित करता है। हाल ही में कनाडा के ओटावा में आयोजित  87वीं आम सभा बैठक में इंजी. देवेंद्र कुमार शर्मा अध्यक्ष बीबीएमबी को 2019-2022 अवधि के लिए आईसीओएलडी बोर्ड के उपाध्यक्ष के रूप में चुना गया। इंजी. शर्मा को उपाध्यक्ष पद के लिए भारतए जापान और मिश्र के उम्मीदवारों के बीच हुए त्रिकोणीय मुकाबले में चुना गया। डीके शर्मा को यह सम्मान और उपलब्धि 17 साल के अंतराल के बाद भारत से आईसीओएलडी  बोर्ड में भारत का सदस्य होने के रूप में मिली। डीके शर्मा के इस प्रतिष्ठित पद पर चयनित होने से देश के साथ भारतीय बांध समुदाय का भी नाम रोशन हुआ है।