तीन को भारी बारिश के आसार

By: Jun 30th, 2019 12:15 am

विभाग का पूर्वानुमान, मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में रफ्तार पकड़ेगा मानसून

शिमला – हिमाचल प्रदेश में तीन जुलाई से बारिश रफ्तार पकडे़़गी। मौसम विभाग ने जहां तीन जुलाई को राज्य के मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं विभाग ने चार व पांच जुलाई को समूचे प्रदेश में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।  केंद्र के मुताबिक पहली जुलाई तक मैदानी क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा, वहीं मध्यम और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम खराब रहने वाला है। शनिवार को प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान पर गौर करें तो शिमला  का पारा 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, सुंदरनगर 37.5 डिग्री, भुंतर 35.8 डिग्री, कल्पा 24.6 डिग्री, धर्मशाला 30.6, ऊना 42.2 डिग्री, नाहन 34.2 डिग्री, केलांग 22 डिग्री, सोलन 32.5 डिग्री, कांगड़ा 38.5 डिग्री, बिलासपुर 38.8 डिग्री और हमीरपुर 38.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के  शिमला केंद्र के मुताबिक मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में जो चेतावनी जारी की गई है इसमें एक दो स्थानों पर गर्जन के साथ तेज़ हवाआें की संभावना जताई गई है। इसमें तेज़ हवाआें की गति तीस से चालीस किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई है। अभी न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसमें शिमला में 18.7, सुंदरनगर 21.7, नाहन 23.3, कांगड़ा 23.8 और कुफरी में 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

कहां, कितना तापमान

शहर       अधिकतम न्यूनतम

शिमला    27.8       18.7

सुंदरनगर  37.5       21.7

भुंतर       35.8       17.8

कल्पा     24.6       10.6

धर्मशाला   30.6       21.8

ऊना       42.2       25.0

सोलन     32.5       19.5

नाहन      34.1       23.3

केलांग     22.0       9.2

कांगड़ा    38.5       23.8

बिलासपुर 38.8       24.6

हमीरपुर    38.6       24.9

चंबा       38.1       18.3

डलहौजी  24.3       18.1


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App