तेज धूप में 57 युवाओं ने मारा मैदान

By: Jun 12th, 2019 12:02 am

हमीरपुर में फोरेस्ट कार्ड भर्ती शुरू, 12 पदों के लिए 9200 आवेदन

हमीरपुर -फोरेस्ट गार्ड भर्ती के पहले दिन 57 युवाओं ने मैदानी जंग जीती है। इनमें 52 युवक तथा पांच युवतियां शामिल रहीं। चिलचिलाती धूप में इन युवाओं ने हिम्मत नहीं हारी तथा मैदान मार लिया। हालांकि 271 युवक भर्ती प्रक्रिया की पहली सीढ़ी नहीं चढ़ सके।  मंगलवार को भर्ती प्रक्रिया के पहले दिन वन विभाग ने 800 युवाओं को कॉल लेटर जारी किए थे। इनमें से 378 ही भर्ती स्थल पर पहुंचे। इनमें 315 युवक तथा 63 युवतियां शामिल रहीं। बता दें कि फोरेस्ट गार्ड भर्ती प्रक्रिया मंगलवार से बहुतकनीकी संस्थान बडू के मैदान में शुरू हो गई। तपती गर्मी के बीच युवाओं ने मैदान में जमकर पसीना बहाया। हमीरपुर वन वृत्त के तहत 12 पदों पर फोरेस्ट गार्ड की भर्ती की जा रही है। इसके लिए 9200 अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। ये भर्ती प्रक्रिया करीब दस दिन चलेगी। 30 जून को मैदानी जंग में उत्तीर्ण युवाओं की लिखित परीक्षा होगी। इसके बाद फाइनल परिणाम घोषित किया जाएगा। वन अरण्यपाल अनिल जोशी ने बताया कि मंगलवार से भर्ती शुरू हो गई है। मंगलवार को करीब 800 लोगों को बुलाया गया था। इनमें से 50 फीसदी से भी कम मैदान में पहुंचे। मैदानी जंग जीतने में करीब 57 ही युवा सफल रहे हैं।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App