दरिया में महापौर ने सुनीं समस्याएं

चंडीगढ़ – गांव दरिया में महापौर राजेश कालिया ने अपने प्रशासनिक अमले के साथ पानी एवं सड़क संबंधी समस्याओं का जायजा लिया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता सरदार बलजीत सिंह सिद्धू, मंडल प्रधान चमन लाल, पंच नंद कुमार यादव, पंच किशोर कुकरेती, पूर्व जिला सदस्य परिषद धर्मेंद्र सिंह सैणी, पूर्व मंडल प्रधान तिलक राज, मंडल नंबर-29 महासचिव प्रेम राज, शक्ति केंद्र प्रमुख जयपाल राणा, उत्तराखंड भ्रातृ संगठन के सीनियर सदस्य सबल सिंह सजवाण एवं प्रधान बलवंत सिंह बिष्ट, परमिंदर सिंह नेगी, इंजीनियर जीएस रावत, संजय यादव समिति प्रधान श्यामलाल एवं सरदार कुलदीप सिंह सैणी, निक्कू, अमन समेत कई गणमान्य मौजूद रहे।