दिल्ली में बरस रही आग पहली बार पारा 48 पार

By: Jun 11th, 2019 12:02 am

नई दिल्ली। दिल्ली में सोमवार को गर्मी से लोगों के पसीने छूट गए और पारा पहली बार 48 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली के पालम इलाके में अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से आठ डिग्री अधिक है। यह पालम में अब तक दर्ज सर्वाधिक तापमान है। जून महीने का पिछला रिकार्ड 09 जून, 2014 को 47.8 डिग्री सेल्सियस रहा था। वहीं राजस्थान के चुड़ू में सोमवार को अधिकतम तापमान 50.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस मौसम में यह तीसरा मौका है, जब वहां पारा 50 के पार पहुंचा है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App