दुनिया में सबसे ज्यादा ट्रैफिक मुंबई में

By: Jun 6th, 2019 12:05 am

मुंबई के वाहनचालकों को देश ही नहीं दुनिया के सबसे खराब ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ता है। यह बात एक अंतरराष्ट्रीय सर्वे में सामने आई है। देश की आर्थिक राजधानी में लोग सड़कों पर जाम लगने की स्थिति में खाली सड़कों की तुलना 65 फीसदी ज्यादा वक्त बिताने को मजबूर होते हैं। यह जानकारी टॉमटॉम ट्रैफिक इंडेक्स 2018 में सामने आई है। दिल्ली और मुंबई के बीच कोलंबिया की राजधानी बगोटा दूसरे (63 फीसदी) और पेरू की राजधानी लीमा (58 फीसदी) तीसरे नंबर पर हैं। देश की राजधानी दिल्ली में 58 फीसदी वक्त ज्यादा बिताना पड़ता है, जो चौथे नंबर पर है। पहले चारों शहर विकासशील देशों के हैं। जीपीएस आधारित स्टडी में आठ लाख से ज्यादा आबादी वाले 400 शहरों का अध्ययन किया गया था। टॉमटॉम के वाइस प्रेजिडेंट राल्फ-पीटर शेफर ने बताया है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ट्रैफिक बढ़ता जा रहा है। यह दोनों, अच्छी बात भी है और बुरी भी। यह अच्छा है, क्योंकि इससे मजबूत अंतरराष्ट्रीय इकॉनोमी का संकेत मिलता है, लेकिन इसका नुकसान यह है कि ट्रैफिक में बैठकर ड्राइवरों का समय खराब होता है, पर्यावरण पर भारी असर पड़ता ही है। 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App