देहरादून में भाजपा नेता उमेश अग्रवाल को श्रद्धांजलि

By: Jun 10th, 2019 12:02 am

देहरादून – मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वरिष्ठ भाजपा नेता उमेश अग्रवाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने रविवार को भाजपा नेता उमेश अग्रवाल के सुभाष नगर स्थित आवास पर जाकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने स्वर्गीय उमेश अग्रवाल के परिजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना प्रदान की। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री अग्रवाल भाजपा के वरिष्ठ नेता थे, लगभग 25 वर्षों से उनसे हमारा नाता रहा है, उन्होंने देहरादून महानगर भाजपा अध्यक्ष के साथ ही अन्य दायित्वों का भी निर्वहन किया। वे व्यापारियों के भी नेता रहे हैं, मुख्यमंत्री ने स्व. उमेश अग्रवाल के असामयिक निधन को अपूरणीय क्षति बताया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र उनकी अंतिम यात्रा में भी शामिल हुए। इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ ही प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट, मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक हरवंश कपूर, सांसद तीरथ सिंह रावत सहित भाजपा के साथ ही अन्य दलों के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी स्व. उमेश अग्रवाल को श्रद्धांजलि अर्पित की।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App