द्रोणाचार्य कालेज में जुटे शतरंज के खिलाड़ी

By: Jun 9th, 2019 12:05 am

रैत—दो दिवसीय राज्य स्तरीय अंडर-9 , अंडर-25 लड़कों व लड़कियों  की शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन हिमाचल प्रदेश राज्य संघ द्वार द्रोणाचार्य कालेज ऑफ  एजुकेशन रैत में करवाया गया । यह प्रतियोगिता दो आयु वर्ग में  करवाई जा रही है, जिसमें कुल 54 खिलाड़ी विभिन्न  जिलों से भाग ले रहे है । इस प्रतियोगिता का शुभारंभ  हिमाचल प्रदेश राज्य शतरंज संघ की सचिव विदुशी शर्मा व सहसचिव भारती राणा ने संयुक्त रूप से किया  । तीन राउंड के खेल तक अंडर-9  गर्ल्ज में हमीरपुर की आरुषि  ठाकुर तीन अंक, हमीरपुर की दीवा शर्मा 2.5 अंक, कांगड़ा की आर्शिया चौधरी, हमीरपुर की  वीहा शर्मा  और कांगड़ा की निकुंज नरियाल  2-2 लेकर आगे चल रही है । लड़कों में मंडी के पार्थ चंगर, कांगड़ा के अद्विक शमा व हमीरपुर के उदयवीर सिंह सयुंक्त रूप से 3  अंक लेकर तथा हमीरपुर का प्रतियुष शर्मा, कांगड़ा के क्वीन सूद, शौर्य कपिल, दिव्यांश धीमान, शौर्य बेहाल , रुद्रांश शर्मा, कुल्लू के विजुवल ठाकुर,  हमीरपुर  के रुद्रांश मेहरा, रिज्वल ठाकुर संयुक्त रूप से 2-2 अंक  आगे चल रहे हैं। 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App