नड्डा की ताजपोशी पर जश्न में डूबा बिलासपुर

By: Jun 19th, 2019 12:10 am

चंपा पार्क में पटाखे-आतिशबाजी चलाकर जताई खुशी, मिठाइयां भी बांटीं

बिलासपुर—भाजपा नेता जगत प्रकाश नड्डा को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाने पर जिला भाजपा बिलासपुर ने प्रसन्नता व्यक्त की है। जैसे ही सोमवार देर शाम संसदीय बोर्ड की बैठक में नड्डा के नाम की घोषणा हुई तो पूरे बिलासपुर जिला में खुशी का माहौल बन गया। मंगलवार को चंपा पार्क के पास एकत्रित होकर जिला भाजपा और सदर मंडल भाजपा कार्यकर्ता व नेताओं ने जिलाध्यक्ष राकेश गौतम और सदर विधायक सुभाष ठाकुर की अगवाई में एक कार्यक्रम का आयोजन किया और नड्डा की नियुक्ति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं गृह मंत्री अमित शाह का आभार प्रकट किया गया। इस अवसर पर पटाखे छोड़े गए व आतिशबाजी  भी की गई। एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर खुशी का इजहार किया गया। इस अवसर पर सदर विधायक सुभाष ठाकुर ने कहा कि जेपी नड्डा संगठन मंे जिन भी पदों पर रहे हैं, ईमानदारी व निष्ठा से कार्य किया है। उनकी ताजपोशी से न केवल हिमाचल बल्कि बिलासपुर जिला का मान भी देशभर मंे बढ़ा है। उनकी नियुक्ति के लिए वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के आभारी एवं धन्यवादी हैं। उधर, नड्डा की नियुक्ति पर भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा, विधायक सुभाष ठाकुर, विधायक जेआर कटवाल, विधायक राजेंद्र गर्ग, पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ नेता रिखी राम कौंडल, भाजपा के जिलाध्यक्ष राकेश गौतम, ध्यान सिंह ठाकुर, राजकुमार कौंडल, इंद्र सिंह, कमला संधु, नवीन शर्मा, राम कुमार शर्मा, भीम चंदेल, सोनल शर्मा, स्वदेश ठाकुर, अमर सिंह,  सुदेश कुमारी, रक्षा, आशा ठाकुर, चमन लाल, प्रोमिला चंदेल, बृज लाल, हंस राज, कुलदीप सिंह, प्यारे लाल चौधरी, नंद लाल चंदेल, सुभाष मिन्हास, दिनेश चंदेल, अनिल चंदेल, नरेंद्र ठाकुर, जोरावर सिंह, सुरेश ठाकुर, कैप्टन चौधरी राम, प्रेम सिंह ठाकुर, सतदेव शर्मा, जिला महिला मोचा अध्यक्ष ऊषा ठाकुर, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर, पुनीत शर्मा आदि ने खुशी जताई।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App