नड्डा की ताजपोशी पर मंडी में जश्न

By: Jun 19th, 2019 12:10 am

राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष  बनाए जाने पर वर्कर्ज ने सेरी मंच पर फोडे़ पटाखे

मंडी—भाजपा नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में ताजपोशी होने का जश्न मंगलवार को जिला भर में मनाया गया। उनके समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस खुशी में जिला भर में विभिन्न जगहों पर लड्डू बांट कर और पटाखे फोड़ कर खुशी मनाई। मंडी शहर के सेरी मंच पर भी कार्यकर्ताओं ने खूब आतिशबाजी की। मंडी जिला भाजपा के अध्यक्ष रणवीर ठाकुर की अध्यक्षता में सेरी मंच पर खूब जश्न हुआ। यहां पर कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष रणवीर ठाकुर ने जेपी नड्डा को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस ताजपोशी से पार्टी के हर कार्यकर्ता का मान सम्मान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लिए तो यह बडे़ ही गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि जेपी नड्डा अपनी नई जिम्मेदारी को बखूबी निभाते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी कामयाबी का इतिहास रचेंगे और भारतीय जनता पार्टी को शिखर पर ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और समस्त भाजपा नेताओं के आभारी हैं। इस अवसर पर सदर मंडल अध्यक्ष मनीष कपूर, नगर परिषद अध्यक्ष सुमन ठाकुर, उपाध्यक्ष वीरेंद्र भट्ट, पूर्व विधायक डीडी ठाकुर, कन्हैया लाल, प्रियंता शर्मा, नगर परिषद पार्षद पुष्प राज कात्यायान, नेहा, जितेंद्र शर्मा, बंसी लाल, हेमलता, जिला महामंत्री चेत राम, दीवान चंद, प्रैस सचिव पंकज शर्मा, हिमांशु शर्मा, धर्मपाल ठाकुर, किशोरी लाल, भुवनेश्वरी कपूर और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App